Haryana News: पीएम मोदी की हरित परिवहन पहल को मिला जनसमर्थन, जींद रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरित परिवहन और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल का असर जींद में आयोजित जनसभा के दौरान देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आयोजकों के अनुसार, रैली में लोगों को लाने-ले जाने के लिए 155 इलेक्ट्रिक बसों और 311 इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग किया गया। इसके अलावा 273 सीएनजी बसों के जरिए भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।