डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab BJP District Presidents List 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जालंधर आगमन के अगले दिन ही पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल हुआ है। पंजाब भाजपा ने अपने 16 जिलों के प्रधान को हटाते हुए उनकी जगह नए प्रधानों की नियुक्ति की है। जालंधर से तेज तर्रार और युवा नेता अशोक सरीन हिक्की को प्रधानगी की कमान सौंपी गई है। जालंधर से सुशील शर्मा को प्रधान के पद से हटा दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को नई टीम का ऐलान किया। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने जालंधर के एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की को जिला प्रधान की कमान सौंपी है।
[caption id="attachment_15418" align="aligncenter" width="1200"]
Ashok Sareen Hikky[/caption]
संगठनात्मक ढांचे को मजबूती
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को नई मजबूती देंगे।
[caption id="attachment_23524" align="aligncenter" width="512"]
BJP Distt President[/caption]
घोषित सूची के अनुसार, अमृतसर ग्रामीण-2 (मजीठा) से कंवर बीर सिंह, अमृतसर शहरी से सलील कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट से गौरव कक्कड़, फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर ग्रामीण से योगेश सपरा, होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बावा, जालंधर शहरी से अशोक सरीन हिक्की, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विक्की, जालंधर ग्रामीण साउथ से जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन सूरी, लुधियाना शहरी से सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब से सतीश असीजा, रूपनगर (रोपड़) से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 से मतिंदर सिंह तथा तरनतारन से सतनाम सिंह भुल्लर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
[caption id="attachment_18625" align="aligncenter" width="1200"]
Kewal-Singh-Dhillon[/caption]
बूथ स्तर पर सक्रियता
वहीं, फरीदकोट में गौरव कक्कड़ को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं का कहना है कि नई नियुक्तियों से पार्टी का संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी।