Skip to content

Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पहुंची CVO की टीम, ईओ बोले- अफसर मुझसे मिलने आए थे

राजेश चौधरी ने बताया कि CVO टीम के कुछ अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलने जालंधर आए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी तरह की छापेमारी या तलाशी जैसी कार्रवाई नहीं हुई।

Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पहुंची CVO की टीम, ईओ बोले- अफसर मुझसे मिलने आए थे
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में गुरुवार को स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर की टीम पहुंची। हालांकि ईओ राजेश चौधरी ने कहा है कि टीम के कुछ अफसर उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने आए थे। उन्होंने छापेमारी की बात को नकार दी।

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर में विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर सामने आई खबरों पर ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा और ईओ राजेश चौधरी ने कहा कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय में सीवीओ टीम का कोई छापा नहीं पड़ा, बल्कि सीवीओ टीम के अफसर उनसे मिलने आए थे।

छापेमारी नहीं हुई है

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रणनीक सिंह रंधावा और ईओ राजेश चौधरी के मुताबिक, चीफ विजिलेंस अफसर की टीम के कुछ अधिकारी उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की यह मुलाकात सामान्य तौर पर हुई थी और इसे विजिलेंस रेड या छापेमारी नहीं कहा जा सकता।

राजेश चौधरी ने बताया कि विजिलेंस टीम के कुछ अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलने जालंधर आए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी तरह की छापेमारी या तलाशी जैसी कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय में विजिलेंस रेड की बात सही नहीं है।

आरोप लग रहे थे

वहीं, सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद अलॉटियों को मिलने वाले रिफंड में कथित तौर पर भारी रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि कुछ मामलों में रिफंड जारी करने के बदले रकम की मांग की गई। इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्थानीय निकाय विभाग की विजीलैंस टीम आई थी। हालांकि ईओ राजेश चौधरी ने इसे नकार दिया है।