Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम हाउस बैठक पर कांग्रेस का हमला, धक्केशाही और भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

नेताओं ने शहर में बन रही बड़ी अवैध इमारतों को लेकर भी निगम अधिकारियों को घेरा। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते कई जगह अवैध निर्माण हो रहे हैं, जबकि नगर निगम की अफसरशाही इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम हाउस बैठक पर कांग्रेस का हमला, धक्केशाही और भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम की हाउस बैठक में एजेंडे के प्रस्ताव कथित तौर पर जबरन पास किए जाने को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक की कार्यवाही पर सवाल उठाए और निगम में कथित भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए।

प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री एवं विधायक परगट सिंह, जालंधर नॉर्थ से विधायक अवतार सिंह जूनियर बावा हैनरी, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर बेरी, जालंधर वेस्ट की हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर सहित कई पार्षद और पार्टी नेता मौजूद रहे।

सीवरेज सफाई के काम पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सुपर सक्शन मशीनों के जरिए करवाई जा रही सीवरेज सफाई में बड़े स्तर पर कथित अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के एजेंडे और कामकाज से शहर में भ्रष्टाचार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नेताओं ने शहर में बन रही बड़ी अवैध इमारतों को लेकर भी निगम अधिकारियों को घेरा। कांग्रेस का आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते कई जगह अवैध निर्माण हो रहे हैं, जबकि नगर निगम की अफसरशाही इस ओर आंखें मूंदे बैठी है।

विज्ञापन ठेके और सफाई व्यवस्था पर भी निशाना

कांग्रेस ने नगर निगम की ओर से विज्ञापन का काम अलॉट किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए। नेताओं ने दावा किया कि इस प्रक्रिया में भी बड़े स्तर पर कथित भ्रष्टाचार सामने आया है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाल ही में कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इसके बावजूद लोगों से टैक्स के रूप में मिलने वाले पैसे का कथित तौर पर सही इस्तेमाल नहीं हो रहा।

जनता के पैसे की बर्बादी नहीं होने देंगे

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम का पैसा जनता की मेहनत की कमाई है और इसकी फिजूलखर्ची या बर्बादी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने हाउस बैठक में कथित धक्केशाही का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।