Skip to content

Power Cut: जालंधर के दर्जनों इलाकों में आज पावर शटडाउन, इन इलाकों में 2 घंटे नहीं आएगी बिजली

जालंधर के न्यू मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानें प्रभावित इलाके और पावर कट का कारण।

Power Cut: जालंधर के दर्जनों इलाकों में आज पावर शटडाउन, इन इलाकों में 2 घंटे नहीं आएगी बिजली
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Power Cut: शहर में रविवार, 30 अगस्त 2026 को न्यू मॉडल टाउन और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पावरकॉम ने आवश्यक रखरखाव कार्य और पेड़ों की छंटाई के चलते 2 घंटे का पावर शटडाउन घोषित किया है।

पावरकॉम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 132 केवी सब-स्टेशन अर्बन एस्टेट-2 से निकलने वाले 11 केवी न्यू मॉडल टाउन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा बिजली का असर

पावर कट के दौरान न्यू मॉडल टाउन, मॉडल टाउन, आबादपुरा और न्यू जवाहर नगर के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा मॉडर्न हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र, मसंद चौक, नीलम मार्केट, डेरा सत सतकरतार मार्केट, थिंद आई हॉस्पिटल और गीता मंदिर रोड से जुड़े इलाके भी प्रभावित रहेंगे।

मेंटिनेंस और ट्री कटिंग का होगा काम

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शटडाउन के दौरान बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत की जाएगी। साथ ही ओवरहेड तारों के आसपास आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई भी की जाएगी, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।

जरूरी इंतजाम पहले करने की अपील

पावरकॉम ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी और बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। मेंटिनेंस का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।