Skip to content

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए मेयर वनीत धीर, पत्नी श्वेता धीर के साथ गुरु चरणों में टेका माथा

सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली और मानवता की चढ़दी कला के लिए की अरदास, संगत को दी प्रकाश पर्व की बधाई

Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल हुए मेयर वनीत धीर, पत्नी श्वेता धीर के साथ गुरु चरणों में टेका माथा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पवित्र प्रकाश पर्व को समर्पित जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर अपनी पत्नी श्वेता धीर के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले, पंजाब की खुशहाली तथा समस्त मानवता की चढ़दी कला के लिए अरदास की।

यह भव्य नगर कीर्तन गुरुद्वारा छावनी निहंग सिंहां, सोढल, जालंधर से सजाया गया था। इस दौरान मेयर वनीत धीर और उनकी पत्नी श्वेता धीर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर श्रद्धा व्यक्त की और संगत के साथ गुरु साहिब की शिक्षाओं को याद किया।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: वनीत धीर

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज ने संपूर्ण मानवता को 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' का महान संदेश दिया। गुरु साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को आपसी प्रेम, सद्भावना और एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देती हैं। गुरु साहिब का संदेश केवल किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए है।

Mayor Vaneet Dhir.jpg

गुरु साहिब के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

वनीत धीर ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें उनके महान आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। समाज में प्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए गुरु साहिब के चरणों में सभी के सुख-समृद्धि, मानवता की भलाई और पंजाब की खुशहाली के लिए अरदास की।

Watch on Daily Samvad