Skip to content

Jalandhar News: प्रवीण गुप्ता लगातार चौथी बार जालंधर जिमखाना क्लब की एडहॉक कमेटी के सदस्य बने, सुरिंदर भापा ने दी बधाई

जालंधर जिमखाना क्लब की एडहॉक कमेटी में लगातार चौथी बार सदस्य चुने जाने पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने प्रवीण गुप्ता को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उनके अनुभव और खेलों के प्रति योगदान की सराहना करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Jalandhar News: प्रवीण गुप्ता लगातार चौथी बार जालंधर जिमखाना क्लब की एडहॉक कमेटी के सदस्य बने, सुरिंदर भापा ने दी बधाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिमखाना क्लब की एडहॉक कमेटी में लगातार चौथी बार सदस्य चुने जाने पर खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने प्रवीण गुप्ता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुरिंदर भापा ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि प्रवीण गुप्ता लंबे समय से जालंधर जिमखाना क्लब से जुड़े हुए हैं और क्लब के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ क्लब को आगे भी मिलता रहेगा।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के संस्थापक सदस्य

उन्होंने यह भी बताया कि प्रवीण गुप्ता सुरजीत हॉकी सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं और सोसाइटी की गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं।

वहीं, प्रवीण गुप्ता ने शुभकामनाओं के लिए सुरिंदर सिंह भापा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने भारतीय हॉकी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और देश को कई उत्कृष्ट खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर महिंदर सिंह भापा (ऑस्ट्रेलिया), तजिंदर सिंह बिट्टू, लखविंदरपाल सिंह खैहरा, इकबाल सिंह संधू (सेवानिवृत्त पीसीएस), रणबीर सिंह टूट, एल.आर. नय्यर और सुरिंदर सिंह ढींगरा ने भी प्रवीण गुप्ता को लगातार चौथी बार एडहॉक कमेटी का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दीं।