Skip to content

Jalandhar News: Mannat Hospital में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप; पुलिस जांच में जुटी

परिजनों के अनुसार, महिला भावना का गर्भावस्था के दौरान लंबे समय से Mannat Hospital में इलाज चल रहा था। महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई।

Jalandhar News: Mannat Hospital में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के Mannat Hospital में गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाकर नवजात शिशु की मौत हो गई है जिसके चलते परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया।

Mannat Hospital में गर्भवती महिला के नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, महिला भावना का गर्भावस्था के दौरान लंबे समय से Mannat Hospital में इलाज चल रहा था। महिला के पति का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया।

परिवार का कहना है कि महिला करीब 5 महीने की गर्भवती थी और शुरुआत से ही उसका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था।

इलाज में लापरवाही का आरोप

महिला की जेठानी अमनदीप कौर ने बताया कि दो दिन पहले गर्भवती महिला को दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और कुछ समय बाद घर ले जाने की बात कही।

परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और वह पूरी रात दर्द से परेशान रही। अगले दिन सुबह उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्कैन करवाने के लिए कहा। परिवार का आरोप है कि इलाज में देरी हुई और बाद में महिला को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि महिला को कुछ दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे अल्ट्रासाउंड स्कैन के लिए भेजा, जिसमें बच्चे की हार्टबीट नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, इंजेक्शन लगाए जाने के आरोपों पर अस्पताल की ओर से बताया गया कि महिला को खून का बहाव होने की स्थिति में इंजेक्शन दिया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।