Skip to content

Punjab News: पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई सामने, कार्यक्रम के बीच भिड़े गुट, जमकर हुआ हंगामा

वड़िंग ने भारत भूषण आशू पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी लुधियाना में कांग्रेस के फैसलों पर पूरा नियंत्रण रखते थे, उन्होंने चुनावों में पार्टी को नुकसान पहुंचाया।

Punjab News: पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई सामने, कार्यक्रम के बीच भिड़े गुट, जमकर हुआ हंगामा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग के लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ।

कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ता एआईसीसी पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के विरोध में नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे, जिसके बाद माहौल गर्मा गया।

‘बघेल गो बैक’ के नारे लगाए

कार्यक्रम के दौरान कुछ समर्थकों ने भूपेश बघेल की तस्वीर वाली टी-शर्ट दिखाते हुए ‘बघेल गो बैक’ के नारे लगाए।

इस बीच पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के मंच पर संबोधन के दौरान किए गए एक इशारे को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी।

राजा वड़िंग और आशू समर्थकों में आमना-सामना

हंगामे के दौरान दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए। आशू समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर उकसाया गया। वहीं, राजा वड़िंग ने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताया और कार्यक्रम से बाहर जाने को कहा।

वड़िंग ने भारत भूषण आशू पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग कभी लुधियाना में कांग्रेस के फैसलों पर पूरा नियंत्रण रखते थे, उन्होंने चुनावों में पार्टी को नुकसान पहुंचाया।

बैठक शुरू होने से पहले ही बढ़ा विवाद

कार्यक्रम में जब राजा वड़िंग और भूपेश बघेल पहुंचे तो समर्थकों ने वड़िंग के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को केवल कांग्रेस के नाम पर नारे लगाने की अपील की।

इसके कुछ देर बाद सिमरजीत सिंह बैंस को मंच से बोलने का मौका मिला। उनके समर्थकों ने नारे लगाए, जिसके बाद किए गए एक इशारे पर आशू समर्थकों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर वड़िंग ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई।

टी-शर्ट लेकर पहुंचे थे

हंगामे के बाद आशू समर्थक कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए और उन्होंने राजा वड़िंग व भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता ऐसी टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिन पर भूपेश बघेल के खिलाफ संदेश लिखे हुए थे।