Skip to content

Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे।

Punjab News: पंजाब में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है इस दौरान पुलिस ने 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ISI समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नौ आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं।

9 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने, अवैध हथियार जुटाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे।

रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाए

इसके साथ ही जांच में रेलवे ट्रैक के पास सर्विलांस कैमरे लगाए जाने का भी पता चला है, जिनका फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ शेयर किया गया था। अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।