Skip to content

DIPS News: जिला स्तरीय एयर पिस्टल मुकाबले में स्वर्ण व रजत पदक, दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

डिप्स स्कूल करोल बाग के विद्यार्थियों ने 70वीं पंजाब स्कूल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर डिप्स का गौरव बढ़ाया।

DIPS News: जिला स्तरीय एयर पिस्टल मुकाबले में स्वर्ण व रजत पदक, दोनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल करोल बाग के विद्यार्थियों ने 70वीं पंजाब स्कूल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एयर पिस्टल अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर डिप्स का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 12वीं साइंस के सक्षम चौधरी ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए 354/400 अंक हासिल कर प्रथम स्थान और स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा 10वीं के उमरप्रीत संधू ने 337/400 अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है, जिसका आयोजन मोहाली में होगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

डिप्स संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आधुनिक सुविधाएँ, शूटिंग रेंज, खेल मैदान, इंडोर-आउटडोर खेल सुविधाएँ और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। यही मजबूत खेल संस्कृति डिप्सियंस को जिला से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है।

एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह एवं सीएओ जशन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि डिप्स में हर विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही मंच और मार्गदर्शन देने पर विशेष जोर दिया जाता है।

उन्होंने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, प्रिंसिपल और कोचिंग टीम की मेहनत की सराहना करते हुए राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं। डिप्स का विश्वास है—सही प्रशिक्षण, अनुशासन और मेहनत के साथ हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साध सकता है।