Skip to content

Jalandhar News: पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया में पहुंचे मनीष सिसोदिया और CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, परिवार से मिलकर जताया शोक

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया एवं श्रद्धांजलि सभा में आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, डॉ. गुरप्रीत कौर और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पहुंचे। नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Jalandhar News: पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया में पहुंचे मनीष सिसोदिया और CM की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, परिवार से मिलकर जताया शोक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पंजाब। Jalandhar News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया एवं श्रद्धांजलि सभा में रविवार को विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर विशेष रूप से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।

Chunnilal bhagat News latest.jpg

मनीष सिसोदिया और डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिवंगत भगत चुन्नी लाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

परिवार से मिलकर जताई संवेदना

श्रद्धांजलि सभा के दौरान आप नेताओं ने भगत चुन्नी लाल के परिवार के साथ दुख साझा किया और उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना दी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगत चुन्नी लाल का निधन अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

Chunnilal bhagat Jal.jpg

राजनीतिक जीवन और जनसेवा को किया याद

नेताओं ने भगत चुन्नी लाल के लंबे राजनीतिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान पंजाब के विकास और जनता के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Chunnilal bhagat.png

पंजाब भर से पहुंचे लोग

भगत चुन्नी लाल की रस्म किरया एवं श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पूर्व मंत्री चुन्नीलाल भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आम आदमी पार्टी समेत भाजपा, अकाली दल औऱ कांग्रेस के नेता पहुंचे। आम आदमी पार्टी सरकार के कई मंत्री समेत स्थानीय नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Chunnilal bhagat News live.jpg
Chunnilal bhagat News.jpg