Skip to content

World Youth Festival: रूस में World Youth Festival 2026 का भव्य आयोजन, 191 देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रूस के एकातेरिनबर्ग में World Youth Festival 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें 191 देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत से 200 से अधिक युवा, विद्यार्थी, विशेषज्ञ, मीडिया कर्मी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हुए। फेस्टिवल में तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रूसी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

World Youth Festival: रूस में World Youth Festival 2026 का भव्य आयोजन, 191 देशों के 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। World Youth Festival: रूस के शहर एकातेरिनबर्ग में World Youth Festival 2026 का आयोजन जोश और उत्साह के साथ किया गया। एक सप्ताह तक चले इस अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में दुनिया के 191 देशों से 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर से पहुंचे युवाओं, कलाकारों, विशेषज्ञों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के भविष्य और तकनीक पर फोकस

World Youth Festival 2026 के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य से जुड़े कई सेमिनार आयोजित किए गए। इसके साथ ही Information Technology और आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न शोकेस भी लगाए गए। इनमें आधुनिक रोबोट, कारें, चौपहिया वाहन और अन्य तकनीकी उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

फेस्टिवल में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और ट्रैक्टरों के इस्तेमाल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा टेक्नोलॉजी में रूस की प्रगति को प्रदर्शित किया गया। प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्रों में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

World Youth Festival 2026
World Youth Festival 2026

रूस की संस्कृति और खान-पान की झलक

फेस्टिवल के दौरान रूस की संस्कृति, खान-पान और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी भी प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत की गई। अलग-अलग देशों से पहुंचे मीडिया कर्मियों के लिए विशेष मीडिया सेंटर बनाया गया था, जहां रिपोर्टिंग और कवरेज के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं।

भारत से 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

World Youth Festival में भारत से 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल में विद्यार्थी, युवा, विशेषज्ञ, मीडिया कर्मी, ब्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल रहे।

फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों को रूस के सामान्य सामाजिक जीवन, तकनीक, संस्कृति और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को करीब से जानने का अवसर मिला।

World Youth Festival 2026
World Youth Festival 2026

भारतीय टीम के चयन में NPC की भूमिका

भारत से प्रतिभागियों की टीम भेजने की प्रक्रिया में नेशनल प्रिपरेटरी कमेटी (NPC) के वाइस चेयरमैन वरुण कश्यप और सचिव उदय सूद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों के चयन से लेकर उनके रूस जाने और वापस लौटने तक टीम के साथ संपर्क बनाए रखा गया।