Skip to content

Jalandhar News: पेशी पर आए गैंगस्टरों ने छत से लगाई छलांग, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी के लिए आए दो गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने भागने के दौरान कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी।

Jalandhar News: पेशी पर आए गैंगस्टरों ने छत से लगाई छलांग, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी के लिए आए दो गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने भागने के दौरान कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी देवी तालाब मंदिर में हुए ईंट-पत्थरबाजी के मामले में वांटेड थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों किसी अन्य मामले की पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंची।

पुलिस को देखते ही भागने लगे

पुलिस (Police) के पहुंचते ही दोनों संदिग्धों ने भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर उन्होंने कथित तौर पर छत से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

दोनों की पहचान अमन और फतेह के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक आरोपियों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देवी तालाब मंदिर में हुआ था विवाद

करीब एक महीने पहले जालंधर के ऐतिहासिक देवी तालाब मंदिर में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया था।

जानकारी के अनुसार, मेयर अपनी शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े सदस्य आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए।

फतेह गैंग पर कई आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, करणप्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह, निवासी खुरला किंगरा, जालंधर से जुड़े गुट पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज बताए जाते हैं।

पुलिस पहले भी फतेह और उसके साथियों को कथित तौर पर अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। इस गुट का जालंधर के अन्य स्थानीय आपराधिक गुटों के साथ भी विवाद रहा है।

भाना गैंग भी रहा है पुलिस के रडार पर

भाना गैंग को गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना से जुड़ा गुट माना जाता है। यह गुट जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में लंबे समय तक सक्रिय रहा है।

इस गुट का नाम अतीत में कई गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड में इस गैंग से जुड़े कई आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देवी तालाब मंदिर विवाद में उनकी भूमिका क्या थी और वे किस मामले की पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे।