Skip to content

Punjab News: पंजाब के 85 हजार कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, DA बढ़कर हुआ 60%, सैलरी में होगा सीधा इजाफा

मंत्री अमन अरोड़ा ने घोषणा की है कि 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले कर्मचारियों को अब 60 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अभी तक इन कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था।

Punjab News: पंजाब के 85 हजार कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, DA बढ़कर हुआ 60%, सैलरी में होगा सीधा इजाफा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के मामले में बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों के वेतन में सीधा इजाफा होगा।

पंजाब सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने घोषणा की है कि 17 जुलाई 2020 के बाद ड्यूटी जॉइन करने वाले कर्मचारियों को अब 60 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अभी तक इन कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था। ऐसे में उन्हें अब 18 फीसदी अतिरिक्त डीए का लाभ मिलेगा।

करीब 85 हजार कर्मचारियों को फायदा

सरकार के इस फैसले से पंजाब के लगभग 85,000 कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है। डीए बढ़ने के बाद इन कर्मचारियों की मासिक सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे उन्हें महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर लाने की तैयारी

मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और महंगाई भत्ता देने की दिशा में काम कर रही है। सरकार के इस कदम को कर्मचारियों के लिए अहम राहत माना जा रहा है।