Skip to content

Transfer Posting News: जालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल: थाना प्रभारियों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जालंधर पुलिस कमिश्नर की ओर से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के तहत अलग-अलग थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Transfer Posting News: जालंधर पुलिस में बड़ा फेरबदल: थाना प्रभारियों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Transfer Posting News: जालंधर पुलिस कमिश्नर की ओर से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के तहत अलग-अलग थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारी अपने नए थानों में कार्यभार संभालेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नंबर 1 के प्रभारी राकेश कुमार का तबादला कर उन्हें थाना नंबर 8 का इंचार्ज लगाया गया है। वहीं थाना नंबर 5 के प्रभारी जगदीश को थाना नंबर 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीसीपी स्पेशल ब्रांच के साथ लगाया गया

इसी तरह थाना बारादरी से रविंद्र कुमार को हटाकर डीसीपी स्पेशल ब्रांच के साथ लगाया गया है। जबकि थाना नंबर 8 के प्रभारी साहिल चौधरी को अब थाना बारादरी में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

पुलिस कमिश्नर की ओर से किए गए फेरबदल में सीआई के प्रभारी सुरेंद्र को थाना रामामंडी का प्रभारी लगाया गया है। वहीं रामामंडी थाने के प्रभारी जसपाल सिंह को अब थाना नंबर 1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जालंधर पुलिस में तबादलों की सूची

राकेश कुमार — थाना 1 से थाना 8

जगदीश — थाना 5 से थाना 3

रविंद्र कुमार — थाना बारादरी से डीसीपी स्पेशल ब्रांच के साथ

साहिल चौधरी — थाना 8 से थाना बारादरी

सुरेंद्र — सीआई से थाना रामामंडी

जसपाल सिंह — थाना रामामंडी से थाना 1

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती होगी।