Skip to content

Jalandhar News: आज कांग्रेस पार्टी ने UPI टैक्स को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

आज कांग्रेस पार्टी ने UPI टैक्स को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Jalandhar News: आज कांग्रेस पार्टी ने UPI टैक्स को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज कांग्रेस पार्टी ने UPI टैक्स को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

आज के समय में 2000 रुपये क्या हैं?

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐलान किया है कि अगर कोई व्यक्ति 2000 रुपये से ज़्यादा का UPI पेमेंट करता है, तो उस पर टैक्स लगेगा। यह फैसला आम लोगों के साथ पूरी तरह से धोखा और लूट है। आज के समय में 2000 रुपये क्या हैं?

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

बिजली का बिल, स्कूल की फीस, दवा का खर्च, घर का राशन, दुकान का लेन-देन सब 2000 रुपये से ऊपर है। इस फैसले से सरकार ने हर मिडिल क्लास परिवार, हर छोटे दुकानदार, हर किसान और हर मज़दूर को टारगेट किया है। एक तरफ सरकार "डिजिटल इंडिया" बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ डिजिटल पेमेंट करने वालों पर ही टैक्स लगा रही है। यह दोधारी पॉलिसी नहीं चलेगी।

हमारी मांगें

1. 2000 रुपये से ज़्यादा के UPI ट्रांज़ैक्शन पर टैक्स लगाने का यह काला फरमान तुरंत वापस लिया जाए। 2. आम लोगों को डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए बढ़ावा देना चाहिए, न कि सज़ा देना चाहिए।

3. गरीब और मिडिल क्लास की जेब लूटना बंद करें।

इससे पहले भी मोदी सरकार ने लोगों को महंगाई, नोटबंदी, कोरोना महामारी, GST जैसे तोहफे दिए हैं।

ये रहे मौजूद

केंद्र सरकार को जल्द से जल्द यह UPI टैक्स वापस ले लेना चाहिए। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी, सुरिंदर कौर हलका इंचार्ज जालंधर पश्चिम, परमजोत सिंह शैरी चड्ढा, पवन कुमार, गुरविंदर पाल सिंह बंटी नीलकंठ, प्रेम नाथ दकोहा, रवीश राज शर्मा, प्रभदयाल भगत, जगदीप सिंह सोनू संधार, सोम राज सोमी, राजेश जिंदल, अमन धन्नोवाली।

सुनील कुमार, रमेश कुमार, हरदीप सिंह, मनजीत सिंह सिमरन, अशोक हंस, सरबजीत मन्ना, मनमोहन बंगा, जतिंदर जोनी, सतपाल मिक्का, राजीव गिल, करण वर्मा, अश्विनी शर्मा, कुलदीप शर्मा, हामिद मसीह, आलम, विनोद खन्ना, हैदर, सुभाष ढल्ल, गुलशन मिड्डा, यशपाल सफारी मौजूद थे।