Skip to content

Punjab News: नाबालिग छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, सहेली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

लुधियाना में 15 साल की 10वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने गोपाल नगर की रहने वाली एक लड़की पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करने और समलैंगिक विवाह करने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Punjab News: नाबालिग छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, सहेली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में 15 साल की 10वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने गोपाल नगर की रहने वाली एक लड़की पर उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान करने और समलैंगिक विवाह करने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिवार का दावा है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया। मामला जोधेवाल थाना क्षेत्र के विष्णु नगर (राहों रोड) का है। पुलिस ने मृतका के पिता सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

कमरे में पंखे से लटका मिला 15 वर्षीय छात्रा का शव

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस को दिए बयान में पिता सुनील कुमार ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में उनकी मृतक बेटी के अलावा एक छोटी बेटी भी है।

31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब घटना का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

दोस्तों के जरिए 5-6 महीने पहले हुई थी आरोपी लड़की से दोस्ती

मृतका के पिता के अनुसार, उनकी बेटी करीब 5-6 महीने पहले दोस्तों के माध्यम से गोपाल नगर की रहने वाली एक लड़की के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसके बाद उक्त लड़की उनकी बेटी पर समलैंगिक विवाह करने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। परिवार का आरोप है कि इस वजह से उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना जोधेवाल पुलिस ने पिता की शिकायत पर 1 नवंबर को आरोपी लड़की के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

SI बोले- पहले भी अन्य लड़कियों को फंसाने की बात आई सामने

मामले की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर SI सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की पहले भी एक-दो अन्य लड़कियों को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुकी है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही छात्रा की आत्महत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।