Skip to content

Accident News: तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराकर कई बार पलटी, युवक की मौत; दोस्त घायल

चंडीगढ़ में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-16 और सेक्टर-17 को जोड़ने वाली सड़क पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क पर 4 से 5 पलटियां खाते हुए पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Accident News: तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराकर कई बार पलटी, युवक की मौत; दोस्त घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Accident News: चंडीगढ़ में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-16 और सेक्टर-17 को जोड़ने वाली सड़क पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क पर 4 से 5 पलटियां खाते हुए पलट गई।

हादसा इतना भयानक था कि थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

तेज रफ्तार के कारण थार से खोया नियंत्रण

मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। वहीं, घायल युवक की पहचान हिमांशु (22) के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला है और चंडीगढ़ के माली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। हिमांशु एक IT कंपनी में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

सेक्टर-26 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय थार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी दौरान थार सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कई बार पलटी खाते हुए सड़क पर पलट गई।

गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे दोनों युवक

हादसे के बाद दोनों युवक क्षतिग्रस्त थार के अंदर फंस गए थे। गाड़ी की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रोहतक निवासी साहिल ने दम तोड़ दिया, जबकि हिमांशु का उपचार जारी है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार और चालक का गाड़ी से नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के समय थार की वास्तविक रफ्तार कितनी थी और किन परिस्थितियों में चालक ने नियंत्रण खोया, इसका पता लगाया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, जबकि दूसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। तेज रफ्तार एक बार फिर सड़क पर जानलेवा साबित हुई।