Skip to content

Encounter In Punjab: भारत-पाक सीमा पर BSF का एक्शन, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे; बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश नाकाम

पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात BSF की ओर से की गई फायरिंग में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

Encounter In Punjab: भारत-पाक सीमा पर BSF का एक्शन, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे; बॉर्डर क्रॉस करने की कोशिश नाकाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, तरनतारन। Encounter In Punjab: पंजाब के सीमावर्ती जिले तरनतारन में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देर रात BSF की ओर से की गई फायरिंग में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना BOP राजोके इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई। सीमा पर तैनात BSF जवानों ने दोनों संदिग्धों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चेतावनी दी, लेकिन कथित तौर पर उन्होंने सीमा पार करने की कोशिश जारी रखी।

चेतावनी के बाद BSF ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि संदिग्धों द्वारा चेतावनी की अनदेखी किए जाने के बाद BSF जवानों ने फायरिंग की। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

प्रारंभिक जानकारी में दोनों मृतकों के पाकिस्तानी नागरिक होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान और अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

BOP राजोके इलाके में हुई घटना

यह घटना तरनतारन के BOP राजोके क्षेत्र में हुई, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के संवेदनशील इलाकों में शामिल है। सीमा पर BSF की ओर से लगातार निगरानी और गश्त की जाती है।

घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाए जाने की जानकारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

BSF की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल इस घटना को लेकर BSF की ओर से कोई औपचारिक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मृतकों की पहचान, उनके सीमा पार करने के उद्देश्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

पंजाब में भारत-पाक सीमा से लगे इलाकों में पहले भी घुसपैठ और ड्रोन गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रही हैं। सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट में भी पंजाब सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिशों का उल्लेख किया गया था।