Skip to content

Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल ही में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत लड़कियों की 16 तथा लड़कों की 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर में हाल ही में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत लड़कियों की 16 तथा लड़कों की 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लड़कियों, लड़कों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दुसांझ कलां ने प्रथम, रायपुर रसूलपुर ने द्वितीय तथा कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में दुसांझ कलां ने प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-21 वर्ग में सरकारी स्कूल, सुच्ची पिंड ने प्रथम तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल, जालंधर ने द्वितीय तथा एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान दुसांझ कलां, द्वितीय स्थान सरकारी हाई स्कूल, नूसी तथा तृतीय स्थान कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल और एम.जी.एन. अर्बन एस्टेट ने हासिल किया।

पूरी टीम का धन्यवाद किया गया

लड़कों के अंडर-21 वर्ग में सरकारी हाई स्कूल, नूसी ने प्रथम, दुसांझ कलां ने द्वितीय तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर और रायपुर रसूलपुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में जिला हैंडबॉल कोच कुलविंदर सिंह, कमलदीप सिंह, सोमनाथ, रमन मेहरा, संजीव कुमार शर्मा, गुरप्रीत सिंह तथा जसपाल सिंह ने विशेष योगदान दिया।

स्कूल की मैनेजमेंट की ओर से प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच साहिबान तथा आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी टीम का धन्यवाद किया गया। मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।