Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में चोरों का आतंक, घर के ताले तोड़कर कैश और सोने के जेवर उड़ाए; गद्दे तक खंगाले

जालंधर के उदय नगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां रहने वाला परिवार सिर्फ एक दिन के लिए वृंदावन दर्शन के लिए गया था।

Jalandhar News: जालंधर में चोरों का आतंक, घर के ताले तोड़कर कैश और सोने के जेवर उड़ाए; गद्दे तक खंगाले
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के उदय नगर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां रहने वाला परिवार सिर्फ एक दिन के लिए वृंदावन दर्शन के लिए गया था। परिवार जब वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से करीब 1.5 लाख रुपये कैश और 5 से 6 तोले सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

परिवार वृंदावन दर्शन के लिए गया था

उदय नगर निवासी संध्या ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिर्फ एक दिन के लिए वृंदावन दर्शन करने गई थीं। शुक्रवार दोपहर जब परिवार वापस घर पहुंचा तो बाहर का मुख्य गेट बंद था।

हालांकि, घर के अंदर प्रवेश करते ही परिवार के होश उड़ गए। घर के अंदर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान बुरी तरह बिखरा पड़ा था।

अलमारियों से कपड़े तक बाहर फेंके

चोरों ने घर की पूरी तरह तलाशी ली। अलमारियों से कपड़े बाहर निकालकर फर्श पर फेंक दिए गए थे। गद्दों को भी उठाकर देखा गया था।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

इसके अलावा ड्रेसिंग टेबल के दराजों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान भी खंगाला गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरों ने घर के लगभग हर हिस्से की तलाशी लेकर कीमती सामान की तलाश की।

1.5 लाख कैश और लाखों के सोने के जेवर चोरी

संध्या के अनुसार, अलमारी के कोनों में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा चोर 2-3 सोने के सेट, बेटियों की बालियां, अंगूठियां, सोने की चेन, कड़े और चूड़ियां भी ले गए।

परिवार के अनुसार चोरी हुए सोने की कुल मात्रा करीब 5 से 6 तोले है। पीड़ित परिवार घर में ही किराने की दुकान भी चलाता है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद SHO और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया। पुलिस अब आसपास के घरों और रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर कौन थे और वे किस रास्ते से आए और फरार हुए।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई जा रही है।