Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेता पटवारी को रंगे हाथों किया काबू

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल दफ्तर तपा में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, रिश्वत लेता पटवारी को रंगे हाथों किया काबू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल दफ्तर तपा में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला बरनाला की तहसील तपा के गांव भोतना के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत देने के लिए राजी न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला तक पहुंच की।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिस दौरान आरोपी पटवारी मनीष कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।