Skip to content

Punjab Jalalabad Firing: पंजाब में DSP दफ्तर के बाहर चली गोलियां, पुलिस ने दो युवकों को किया काबू; पिस्टल बरामद

जलालाबाद में DSP कार्यालय के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो युवकों को राउंडअप कर मौके से पिस्टल बरामद की है। मामले में 4-5 अन्य युवकों की तलाश जारी है।

Punjab Jalalabad Firing: पंजाब में  DSP दफ्तर के बाहर चली गोलियां, पुलिस ने दो युवकों को किया काबू; पिस्टल बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फाजिल्का/जलालाबाद। Punjab Jalalabad Firing: पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कुछ युवक एक अन्य बाइक पर सवार दो युवकों का पीछा कर रहे थे। पीछा करते हुए जब वे डीएसपी कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो वहां एक राउंड फायर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद (Jalalabad) पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को राउंडअप किया है। मौके से एक पिस्टल भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

हुड़दंग की मिली थी सूचना

थाना सिटी जलालाबाद (Jalalabad) के एसएचओ (SHO) मोहित धवन के अनुसार, सूचना मिली थी कि लाल बत्ती चौक के पास कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बाइक सवार कुछ युवक डीएसपी कार्यालय के नजदीक पहुंचे हैं और वहां एक राउंड फायर हुआ है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को राउंडअप कर लिया।

मौके से पिस्टल बरामद

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद की है। मामले में शामिल बताए जा रहे चार से पांच अन्य लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था या नहीं। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किसने की और बरामद पिस्टल से ही गोली चलाई गई थी या नहीं।

पुलिस जांच शुरू

जलालाबाद (Jalalabad) में डीएसपी कार्यालय के नजदीक हुई इस फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तथ्यों की भी जांच कर सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।