Skip to content

GST Bogus Billing in Punjab: फगवाड़ा में GST चोरी का बड़ा खेल; रोजाना 60 टन स्क्रैप बिना बिल मंडी गोबिंदगढ़ भेज रहा है कारोबारी, हर महीने सरकार को करोड़ों रुपए की लग रही है चपत!

पंजाब के फगवाड़ा में बड़े स्क्रैप कारोबारी पर GST चोरी के आरोप। सूत्रों के मुताबिक रोजाना 50 से 60 टन स्क्रैप बिना बिल मंडी गोबिंदगढ़ भेजा जा रहा है।

GST Bogus Billing in Punjab: फगवाड़ा में GST चोरी का बड़ा खेल; रोजाना 60 टन स्क्रैप बिना बिल मंडी गोबिंदगढ़ भेज रहा है कारोबारी, हर महीने सरकार को करोड़ों रुपए की लग रही है चपत!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, फगवाड़ा/जालंधर। GST Bogus Billing in Punjab: पंजाब में GST चोरी और फर्जी बिलिंग का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फगवाड़ा से सामने आया है। फगवाड़ा का एक बड़ा स्क्रैप कारोबारी रोजाना लाखों रुपए जीएसटी चोरी कर रहा है। इसकी रोजाना 60 टन स्क्रैप मंडी गोबिंदगढ़ बिना बिल के पहुंच रहा है, जिससे सरकार को हर महीने करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।

GST विभाग की नजर में स्क्रैप कारोबारी

सूत्रों के अनुसार, फगवाड़ा के 'I' नाम से पहचाने जाने वाले एक स्क्रैप कारोबारी की गतिविधियां राज्य GST और केंद्रीय GST विभाग की निगरानी में हैं। विभाग से जुड़े सूत्रों का दावा है कि कारोबारी द्वारा बड़े स्तर पर बिना बिल के स्क्रैप की सप्लाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

बताया जा रहा है कि इस कारोबार के तहत रोजाना बड़ी मात्रा में स्क्रैप फगवाड़ा से मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक यह कारोबारी बिना बिल के ही रोजाना 50 से 60 टन स्क्रैप फगवाड़ा से मंडी गोबिंदगढ़ भेज रहा है। जिससे लाखों रुपए की जीएसटी चोरी रोजाना हो रहा है।

रोजाना 50 से 60 टन स्क्रैप की सप्लाई का दावा

सूत्रों के मुताबिक, फगवाड़ा से मंडी गोबिंदगढ़ तक रोजाना लगभग 50 से 60 टन स्क्रैप बिना बिल के भेजा जा रहा है। इससे सरकारी खजाने को बड़े स्तर पर GST राजस्व का नुकसान हो सकता है।

हर महीने करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका

स्क्रैप कारोबार में बड़े स्तर पर लेन-देन और माल की सप्लाई को देखते हुए इस मामले में GST विभाग की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिना बिल के माल की आवाजाही के कारण सरकार को रोजाना लाखों रुपये के टैक्स का नुकसान हो रहा है।

अब देखना होगा कि राज्य GST और केंद्रीय GST विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और कथित तौर पर बिना बिल के हो रही स्क्रैप सप्लाई की जांच कब तक पूरी होती है।