Skip to content

Transfer Posting News: पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले किए। वरुण रूजम, अभिनव त्रिखा और नवनीत कौर सेखों को मिली नई जिम्मेदारी।

Transfer Posting  News: पंजाब सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Transfer Posting News: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 IAS और 2 PCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में खेल, विजिलेंस, स्वतंत्रता सेनानी और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के साथ दो PCS अधिकारियों की भी अदला-बदली की गई है।

3 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1. राजी प्रमोद श्रीवास्तव

1992 बैच के IAS अधिकारी राजी प्रमोद श्रीवास्तव विशेष मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसके अलावा उनके पास रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के विशेष मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।

2. वरुण रूजम

2004 बैच के IAS अधिकारी वरुण रूजम को प्रबंधकीय सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के साथ सचिव, विजिलेंस विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विजिलेंस विभाग की यह अतिरिक्त जिम्मेदारी पहले IAS अधिकारी नीलिमा के पास थी।

3. अभिनव त्रिखा

2006 बैच के IAS अधिकारी अभिनव त्रिखा को प्रबंधकीय सचिव, स्वतंत्रता सेनानी विभाग नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर राजी प्रमोद श्रीवास्तव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

दो PCS अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव

पंजाब सरकार ने दो PCS अधिकारियों की भी अदला-बदली की है। 2014 बैच की PCS अधिकारी नवनीत कौर सेखों को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), एसएएस नगर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

वह इस पद पर सोनम चौधरी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, सोनम चौधरी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है।

सोनम चौधरी के पास रहेगी यह अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकारी आदेशों के अनुसार, सोनम चौधरी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एसएएस नगर जिले में पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1961 के अंतर्गत कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।

इसके अलावा आदेश में खाली पदों से जुड़े कामकाज के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आंतरिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

पंजाब सरकार की ओर से जारी तबादला और नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

Watch on Daily Samvad