डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नागरा इलाके में स्थित गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। यही नहीं, यहां कालोनी काट कर अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इसकी शिकायत मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) से कई गई है। इसके साथ ही मकसूदां के नवज्योति कालोनी रोड पर एक साथ कई दुकानें अवैध रूप से बनाई गई हैं।
जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) को शिकायत भेजी है। रवि छाबड़ा ने कहा है कि नवज्योति कालोनी रोड मकसूदां में अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। जिससे नगर निगम के खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही
रवि छाबड़ा ने कहा है कि एक बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से कालोनियां काट कर उसमें फ्रंट में दुकानें बनाकर बेची जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि इन दुकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, नगर निगम के अफसरों ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा नागरा इलाके में ही गौंद फैक्ट्री वाली गली में अवैध रूप से कालोनी काटकर प्लाटिंग की गई है। इसके साथ ही यहां अवैध रूप से कोठियां बनाकर बिल्डर्स द्वारा बेची जा रही है। शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने एमटीपी को जांच के आदेश दिए हैं।








