मुंबई से गोवा तक का सफर अब लग्जरी क्रूज से करें, पहली बार उठाइए समुद्र की लहरों का रोमांच

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 11 Oct 2018

समंदर में तकरीबन 16 घंटे की यात्रा रोमांच के अनुभव से भरपूर होगी

मुंबई। भारत का पहला घरेलू क्रूज़ मुंबई से गोवा जाने के लिए तैयार है। 6 मंजिला और 131 मीटर लंबा जहाज 20 अक्टूबर को मुंबई से गोवा का ऐतिहासिक सफर तय करेगा। समंदर में तकरीबन 16 घंटे की यात्रा रोमांच के अनुभव से भरपूर रहने वाली है। भारत की पहली घरेलू क्रूज यानी समुद्री पर्यटन जहाज, जिसका नाम है अंगरिया। अंगरिया मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी अंग्रे के नाम पर रखा गया है। कान्होजी भारतीय समंदर के बेताज बादशाह थे।

क्रूज से मुंबई से गोवा का सफर तकरीबन 16 घंटे का है और जहाज शाम को मुंबई से गोवा के लिए रवाना होकर सुबह गोवा पहुंचेगी। इसलिए रात में रूकने के लिए जहाज में डोमेट्री के साथ जापानी स्टाइल के बंक और पॉड्स भी है। इस क्रूज पर सवार होने के लिए एक आदमी के टिकट की कीमत कमरों के अनुसार, 4300 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक है। अच्छी बात यह है कि खाना भी टिकट की कीमत में शामिल है।

ये भी पढ़ें : CT इंस्टीट्यूट की सुरक्षा है ‘रामभरोसे’, यहां आतंकी लाते हैं AK-47 और विस्फोक पदार्थ

बता दें कि 131 मीटर लंबा ये जहाज 6 मंजिला है, जिसमें अलग-अलग कमरों के साथ ऊपरी डेक पर खुली जगह, स्विमिंग पूल, जो जहाज के मध्य भाग में 2 मंजिला लाउंज, 6 बार और 2 रेस्टोरेंट और स्पा भी है। जहाज कोंकण के खूबसूरत समंदर किनारे से होते हुए मुंबई से गोवा जाएगा, इसलिए कोंकण के समुद्री जीव और शीवाजी महाराज के किलों के इतिहास को बताने के लिए खासतौर पर एक टीम यात्रियों के साथ होगी। समंदर के रास्ते मुंबई से गोवा का ये सफर आपको सड़क, रेल और हवाई मार्ग से लंबा और महंगा लग सकता है, लेकिन ये सिर्फ एक सफर नहीं है एक अनुभव है समंदर के रोमांचकारी सफर का, समंदर में रहने का और समंदर को समझने का जो अनमोल है।

जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट के हास्टल में रहते थे आतंकवादी

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/?t=0

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *