राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद ने सऊदी क्राउन प्रिंस से कहा- पत्रकार खशोगी की हत्या की पारदर्शी जांच हो

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 23 Oct 2018

न्यूयॉर्क। सीनियर एडवाइजर और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जरेद कुशनर ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सलाह दी है कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पारदर्शी ढंग से पूरी जांच हो। कुशनर को क्राउन प्रिंस का बहुत करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर पूरे विश्व की नजर है और पत्रकार की मौत वाकई एक गंभीर स्थिति है।

कुशनर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत की और कहा, ‘पूरा विश्व देख रहा है…यह बहुत गंभीर आरोप है। इस गंभीर स्थिति में आपको पूरी तरह से पारदर्शी रहना है और इस मामले में बहुत संजीदगी दिखानी है।’ कुशनर वाइट हाउस के अडवाइजर भी हैं, उन्होंने इस बात पर गौर किया कि खशोगी की हत्या के मामले में ट्रंप प्रशासन अभी तक तथ्य तलाशने के चरण में है।

पढ़ें: #MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

बता दें कि इससे पहले सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबेर ने इस बात को स्वीकार किया था कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या बड़ी गलती है। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए अल-जुबेर ने कहा, ‘जिन लोगों ने भी ऐसा किया है।

उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल किया है। यकीनन यह एक भारी भूल हुई है। इस पर पर्दा डालते हुए और भी बड़ी गलती की गई है। किसी भी सरकार में यह स्वीकार्य नहीं है।’

दो अक्टूबर के बाद से नहीं देखे गए थे खशोगी

गौरतलब है कि खशोगी दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में घुसने के बाद से नहीं देखे गए थे। तुर्की के अधिकारियों ने दावा किया था कि 15 सऊदी एजेंटों ने खशोगी की वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

जमाल खशोगी सऊदी अरब के रहने वाले थे और वाशिंगटन पोस्ट में लेख लिखते थे। खशोगी को आखिरी बार सऊदी अरब के इस्तांबुल स्थित वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते हुए 2 अक्टूबर को देखा गया था।

शुरुआत से ही तुर्की के अधिकारी दावा करते रहे हैं कि खशोगी की हत्या कर दी गई। इस मामले में अमेरिका ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल खशोगी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटरपर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *