Punjab News: SBI गबन मामले में CBI ने 2 कारोबारी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना की भारत बॉक्स फैक्ट्री लिमिटेड कंपनी के दो पूर्व निदेशकों प्रवीण अग्रवाल और अनिल कुमार को CBI ने जम्मू के कठुआ से गिरफ्तार किया है। बैंक गबन के मामले में CBI ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को जम्मू कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने आरोपी का 7 दिन का रिमांड लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों पर बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से SBI बैंक की लुधियाना शाखा से 87.88 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

CBI प्रवक्ता के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ लुधियाना शाखा की शिकायत पर वर्ष 2020 में भारत पेपर्स मिल और उसके प्रबंध निदेशक, निदेशकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कंपनी के तत्कालीन निदेशक अनिल कुमार और प्रवीण अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। भारत पेपर मिल कठुआ के लंगेट में 400 कनाल भूमि में स्थित बताया जाता है।

यह यूनिट करीब 16 साल पहले मंदी के कारण बंद हो गई थी और इसकी मशीनरी भी बिक चुकी है। हालांकि, कई साल पहले कंपनी के डिफॉल्ट होने के बाद बैंक ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। वर्ष 2006 में कंपनी ने पहले चरण में लगभग 200 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश करने का दावा किया था, लेकिन दो साल के भीतर कंपनी ने कठुआ इकाई को बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

इस प्रोजेक्ट के लिए लुधियाना स्थित स्टेट बैंक की शाखा से कर्ज लिया गया था। बैंक का आरोप है कि SBI के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की गई है। बताया जा रहा है कि करीब 121.13 करोड़ रुपये के ब्याज सहित 87.88 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *