Punjab News: पंजाब के Ex Dy CM पर विजिलेंस का शिकंजा, शुरू हुई पूछताछ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी (Om Parkash Soni) विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जारी समन के बाद अपना पक्ष रखने के लिए अमृतसर स्थित एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी भी विजिलेंस ब्यूरो के राडार पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास पर विजिलेंस विभाग का एक नोटिस पहुंचा था। जिसमें उन्हें शनिवार 25 नवंबर को एसएसपी विजिलेंस कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। लेकिन उन्होंने तबीयत न ठीक होने का कारण देकर कुछ दिनों का समय मांगा था। पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी कई बार शपथ पत्र के जरिए चुनाव आयोग की संपत्ति का खुलासा कर चुके हैं।

2007 के विधानसभा चुनाव के समय सोनी ने अपनी चल संपत्ति 1.94 करोड़ बताई थी, जो 2022 के चुनाव के समय बढ़कर 27.98 करोड़ हो गई है। 2009 के लोकसभा चुनाव के समय सोनी की संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये थी। पिछले कांग्रेस शासन के दौरान संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है और इसमें लगभग 10 करोड़ की वृद्धि हुई है जबकि कर्ज अचानक कम हो गया है।

ये भी पढ़ें: कार सवार लड़कियों ने लड़के को किडनैप कर बारी-बारी से किया रेप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू हो गया। अब पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर 200 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। जिसको लेकर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने कहा है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ घोटाले की खबर झूठी है।

कपूरथला के आर्य समाज मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 110वां वार्षिकोत्सव



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *