Punjab News: पंजाब कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी!

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी कर ली है। मान सरकार में दो मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर मंत्रियों के आठ महीने के कामकाज की समीक्षा की गई है, जो लगभग पूरा हो चुका है। सीएम भगवंत मान जल्द कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूत्रों के मुताबिक मान सरकार में दो मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। इससे पहले ‘आप’ सरकार ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्रिमंडल से निष्कासित कर दिया था, जबकि ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पंजाब के खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें शुरू हो गई थीं।

कैबिनेट में बदलाव के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है कुछ मंत्रियों को पुराने विभाग वापस मिल सकते हैं और कुछ अतिरिक्त विभाग लेकर नए मंत्रियों को सौंपे जा सकते हैं। बता दें कि सीएम भगवंत मान सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट बैठक में शीतकालीन सत्र पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू करने के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में पंजाब सरकार ने ओपीएस को लेकर नोटिफिकेशन लागू करने को हरी झंडी दे दी थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *