Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रीमंडल में होगा फेरबदल, अरविंद केजरीवाल ने बुलाई मीटिंग, मंत्रीपद के लिए जोड़तोड़ शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Cabinet: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के मंत्रिमंडल में एक बार फिर विस्तार और कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 18 दिसंबर को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद किसी फैसले की संभावना है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है और तीन से चार अन्य मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। बताया गया है कि मंत्रिमंडल में तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर को जगह मिल सकती है, जबकि प्रिंसिपल बुद्ध राम या सर्बजीत कौर माणुके में से किसी एक को भी शामिल किया जा सकता है।

राजपुरा से विधायक नीना मित्तल भी जातिगत गणित के हिसाब से मंत्रिमंडल में जगह बना सकती हैं। पार्टी मंत्रिमंडल में लुधियाना, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब जिलों के एक नेता को शामिल करने पर भी विचार कर रही है। फिलहाल मंत्रिमंडल में केवल तीन सीटें खाली हैं लेकिन अगर फौजा सिंह सरारी की छुट्टी होती है तो चार नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

सूत्रों का कहना है कि पार्टी का अगला लक्ष्य लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए 2024 और पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। इसके कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नेताओं को हराने वाले या गुजरात चुनाव में अच्छा काम करने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *