Punjab News: पंजाब के मंत्री की अश्लील वीडियो पर बड़ा खुलासा, पीड़ित आया सामने, बोला- ‘जब वीडियो बनी तब मैं 10 साल का था’, देखें पूरी VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री की तथाकथित अश्लील वीडियो की जांच की मांग करने के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अश्लील वीडियो के पीड़ित की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रही है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने पीड़ित की वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दी है। पीड़ित के कैमरे के आगे आने के बाद कैबिनेट मिनिस्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीड़ित का यह वीडियो पूरा नहीं हैं, लेकिन वे इस वीडियो में अपना नाम और घटना के समय के बारे में बता रहा है, जो तकरीबन 10 साल पहले का है।

पीड़ित ने क्या कहा, पढ़ें और देखें

पीड़ित ने वीडियो में कहा- मेरा नाम **** है। मैं पठानकोट जिले का रहने वाला हूं। यह जो थोड़े दिन पहले वीडियो वायरल हुई है, लाल चंद कटारूचक्क की, वे मेरी ही है। यह बात हमारी शुरू हुई थी 2013 या 14 के करीब के बीच। तब मैं बहुत छोटा था। इस बात के बाद का वीडियो काट दिया गया है। यह वीडियो किसी इंस्टीट्यूट में फिल्माया लग रहा है। जिस तरह का पीछे वाइट बोर्ड और कुर्सी है, वे किसी शिक्षण संस्थान में ही प्रयोग की जाती है।

नोट- उपरोक्त वीडियो अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है। डेली संवाद इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डेली संवाद ने बिक्रम मजीठिया के ट्वीटर हैंडल की लिंक को यहां पेस्ट किया है। इस वीडियो के लिए बिक्रम मजीठिया ही जिम्मेदार हैं।

मजीठिया ने इंसाफ की उठाई मांग

बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट करके कहा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने जो किया यह चौंकाने वाला सबूत है। नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ, मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग की। सीएम भगवंत मान को यह भी बताना चाहिए कि उन्हें क्या छुपाना है और वे इस तरह के जघन्य अपराध के अपराधी को क्यों बचा रहे हैं।

राज्यपाल चंडीगढ़ के DGP को सौंप चुके शिकायत

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंत्री की अश्लील वीडियो मामले में जांच के लिए चंडीगढ़ DGP को कह चुके हैं। साथ ही वीडियो की फोरेंसिक जांच के साथ-साथ विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की शिकायत में दिए तथ्यों की भी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं AAP सरकार अपने मंत्री के हक में खड़ी दिख रही है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *