Punjab News: अकाली दल ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पूर्व मंत्री एवं शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा एक नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के चैंकाने वाले खुलासे के बाद उनको तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की तथा पूछा कि मुख्यमंत्री ऐसे जघन्य अपराध करने वाले को बचा क्यों रहे हैं।

करतारपुर विधानसभा में शिअद-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार डाॅ. सुखविंदर कुमार सुक्खी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कटारूचक से शोषित हुई पीड़िता के सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के राज्यपाल को सौंपा गया अश्लील वीडियो असली है। उन्होंने कहा कि वीडियोे भी पुलिस के कब्जे में हैं, जिसकी अभी तक पुष्टि भी की जा चुकी होगी। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने अब तक इस मामले में कोइ कार्रवाई नही की है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि भगवंत मान को पंजाबियों को बताना चाहिए कि क्या उनके पास छिपाने के लिए कुछ है, जिसके कारण वह मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नही कर रहे हैं। सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘ इससे पहले जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरेंदर को देह व्यापार तथा जबरन वसूली करते हुए पकड़ा गया था, फिर भी मुख्यमंत्री ने उस विधायक खिलाफ कार्रवाई नही की, जबकि पिता-पुत्र हर मामले में साथ हैं यहां तक कि उन्हे पहले भी ऐसी परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया था।

अब मुख्यमंत्री फिर से कटारूचक को बचा रहे हैं, यहां तक कि वीडियों टेप जो पंजाब के राज्यपाल को सौंपा गया है, उसके अस्तित्व से ही इंकार कर रहे हैं’’। सरदार मजीठिया ने यह भी बताया कि कैसे स्थानीय आप नेता बलकार सिंह ने एक फर्जी विकलांकता प्रमाण पत्र तैयार करवाया ताकि उनका बेटा सब इंस्पेक्टर के पद की भर्ती में आरक्षण का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि हम उच्च न्यायालय के आभारी हैं कि जिसने बलकार सिंह के बेटे के मामले को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

लोगों से आगामी चुनाव में आप पार्टी को सबक सिखाने की अपील करते हुए सरदार मजीठिया ने कहा, ‘‘ संगरूर के लोगों ने पहले ही मालवा क्षेत्र में इसे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि एक बार आप पार्टी यहां से हार गई तो उसे जनता से किए गए वादों को पूरा करने की जरूरत का एहसास होगा। पूर्व मंत्री ने लोगों से आप पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से सावधान रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे आपसे बड़े बड़े वादे करेंगें क्योंकि उन्हे आपका वोट चाहिए, लेकिन याद रखिए कि ये वही लोग हैं, जिन्होने वादा किया था कि वे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाएंगें, ये वही लोग हैं जो राज्यसभा सदस्य के रूप में नियुक्ति के लिए एक अनुसूचित जाति के योग्य व्यक्ति को नही ढूंढ सके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *