पंजाब
Punjab News: नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक कदम, NDPS अदालतें होंगी स्थापित
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्यभर में 35 विशेष नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य नशे से संबंधित मामलों का तेजी से निपटारा करना, अदालतों में लंबित मामलों की संख्या कम करना और नशे के अभिशाप के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान को और मजबूत करना है।