Santokh Singh Chaudhary Death: पंचतत्व में विलीन हुए सांसद संतोख चौधरी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Santokh Singh Chaudhary Death: भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। उनका आज रविवार को जालंधर में उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी सांसद संतोख सिंह चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

सांसद रहे 76 वर्षीय संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद भारत जोड़ो यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, यात्रा के दौरान संतोख चौधरी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

राहुल गांधी ने संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु पर कहा कि वह मेहनती नेता और पार्टी का मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने शनिवार को संतोख सिंह के परिवार से मुलाकात भी की। संतोख सिंह कि मृत्यु पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत कई नेताओं ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर चौधरी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *