Punjab News: पंजाब में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण, अमृतपाल का पुतला फूंकने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक अमृतसर में आज शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने की कोशिश की गई है।

शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने अमृतपाल द्वारा राज्य भर में दहशत पैदा कर दो समुदायों के बीच मनमुटाव बढ़ाने वाली गतिविधियों के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

वहीं दूसरी तरफ सिख जत्थेबंदियां इसके विरोध में पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप करके शिवसैनिकों को अमृतपाल का पुतला फूंकने नहीं दिया और प्रोटेस्ट को स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शिव सैनिकों ने अमृतपाल का पुतला फूंकने के एक्शन को स्थगित किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

प्रधान संजीव भास्कर ने बताया कि अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *