Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन, कांग्रेस ने सदन से किया बायकाट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) का आज तीसरा दिन है। सदन में आज भी हंगामे की आशंका है। बैठक की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। बता दें कि कल सदन में काफी हंगामा हुआ था। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पिछले दिन हुई बहस के बाद कांग्रेस ने आज की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इस संबंधी बातचीत करते विरोधी पक्षों ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सी.एल.पी. बैठक में फैसला लिया गया है कि या तो मुख्यमंत्री मान बीते दिन के व्यवहार के लिए माफी मांगें, नहीं तो कांग्रेस ने तय किया है कि जहां मुख्यमंत्री सदन में होंगे, वह उनका बायकाट करेंगे। जब वह उठकर चले जाएंगे तो सदन की पूरी कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

पंजाब विधानसभा के प्रश्नकाल सत्र के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को मंत्रियों की अनुपस्थिति का गंभीर नोटिस लेते हुए सख्त टिप्पणी करनी पड़ी। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिए कि प्रश्नकाल के दौरान संबंधित मंत्री जवाब देने के लिए उपस्थित हों। एमरजैंसी में किसी दूसरे मंत्री को जवाब के लिए अधिकृत किया जा सकता है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *