Punjabi Singer: इस मशहूर पंजाबी सिंगर पर हमले का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjabi Singer: पंजाबी सिंगर मनकिरत औलख (Mankirt Aulakh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गत दिवस मनकिरत औलख की दो बाईक सवार शख्सों द्वारा रेकी की गई। घटना रात करीब पौने 1 बजे की बताई जा रही है, जब मनकीरत औलख अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तो 3 बाइक सवार शख्सों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

दोनों के मुंह ढके हुए थे। तकरीबन दो किलोमीटर तक तीनों बाइक सवारों ने काफिले का पीछा किया, लेकिन इसकी भनक कार में बैठे सुरक्षाकर्मी और मनकिरत को हो गई। वहीं फिर मनकीरत के गनमैन के बाहर निकलते ही बाइक सवार दोनों शख्स फरार हो गए। क्यों दोनों मनकीरत पर हमला करने की फिराक में थे, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। गाड़ी का पीछा करने वाले युवक वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीछा करने वाले बाइक सवारों का पता लगाने में जुट गई है।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *