डेली संवाद, नई दिल्ली। Cabinet Reshuffle: किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के बाद राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया गया है। अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा
इससे पहले कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) के मंत्रालय में बदलाव किया गया था। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू को अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है।
ये भी पढ़ें: डीसी की बड़ी कार्रवाई, KP Tour & Travels का दफ्तर करवाया बंद
गौरतलब है कि किरण रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय ने वापस ले लिया था। मेघवाल को इस फेरबदल के तहत कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मिलेंगे।