Texas Road Accident: अमेरिका में भयानक सड़क हादसा, बस स्टैंड पर खड़े लोगों को SUV ने मारी टक्कर, 8 की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Texas Road Accident: अमेरिका के टेक्सास (Texas) के सीमावर्ती शहर ब्राउंसविले में एक शरणार्थी शिविर के बाहर एक बस स्टॉप पर एक SUV ने लोगों को कुचल दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ब्राउन्सविले पुलिस के जांच अधिकारी मार्टिन सैंडोवल ने कहा कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे हुई।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

जानकारी मिली है कि बस स्टॉप पर बैठने की व्यवस्था नहीं थी और लोग सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर लोग वेनेजुएला के रहने वाले थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि बस स्टॉप पर एक एसयूवी (रेंज रोवर) लोगों के ऊपर चढ़ जाती है। पीड़ित एक आश्रय गृह में रात गुजारने के बाद डाउनटाउन ब्राउन्सविले जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

लोगों को टक्कर मारने के बाद एसयूवी पलट गई और करीब 200 फीट (60 मीटर) तक लुढ़कती रही। उन्होंने कहा कि स्टैंड पर खड़े लोगों से करीब 30 फीट (9 मीटर) दूर फुटपाथ पर चल रहे कुछ लोग भी हादसे की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के आने तक उसे रोक लिया।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

https://youtu.be/_CyiRDncY48


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *