Punjab Weather Update: पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम की मार झेल रहे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। खासकर शुक्रवार, शनिवार और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसके तहत 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश और ओले गिरेंगे। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, गुरुवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान अबोहर में 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर 18.2, लुधियाना 20.2, पटियाला 19.6, बठिंडा 19.6, फरीदकोट 19.4, एसबीएस नगर 17.8, बरनाला 18.1, फरीदपुर 19.1, फरीदपुर 19.1 डिग्री 17.7 डिग्री, रोपड़ में 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

पंजाब में पिछले एक हफ्ते में सामान्य से 113 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। 19 अप्रैल से गुरुवार तक पिछले एक हफ्ते के दौरान पंजाब में सामान्य से 113 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य बारिश 1.6 मिमी की तुलना में 3.4 मिमी बारिश हुई है।

विभाग ने अगले दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। हालांकि, ज्यादा बारिश नहीं होगी। इससे साफ है कि फिलहाल पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *