Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Muskaan Dogra
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: देश की एकता और अखंडता के लिए आतंकवादियों और अपराधियों का सामना करते हुए अपनी जानें कुर्बान करने वाले बहादुर पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मद्देनजर सोमवार को पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) हेडक्वार्टर में 65वां राज्य स्तरीय पुलिस यादगार दिवस मनाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस एक बेमिसाल फोर्स है, जिसने शांति और अस्थिरता के दौर में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने और लोगों को सुरक्षा देने के लिए अपनी जानें दी हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 1981 से अब तक पंजाब पुलिस के 1799 कर्मचारियों, जिनमें इस वर्ष के दो कर्मचारी भी शामिल हैं, ने अपनी जान देश के लिए दी।

Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के लिए अपनी जानें निछावर करने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए पंजाब पुलिस मुखी ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत ही हम सभी आज़ाद फिजा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपनी बहादुरी, दलेरी और सफलतापूर्वक आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि को दुश्मनों से बचाने के लिए पंजाब पुलिस हमेशा दृढ़ और अग्रणी रहती है।

Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य में अमन-शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम और नशे की बिक्री दो गंभीर चुनौतियाँ हैं, जो सीधे तौर पर आम नागरिकों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट क्राइम से निपटने के लिए, अपराध मैपिंग का उपयोग करते हुए अपराध के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने और ऐसे क्षेत्रों में पुलिस गश्त और तैनाती को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि इसी तरह नशे के जाल को तोड़ने के लिए लोगों के सहयोग से नशे के हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है और नशा बेचने वाली जगहों के बारे में सटीक और पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए सी.पी./एस.एस.पीज द्वारा सार्वजनिक बैठकें की जा रही हैं। डीजीपी ने कहा, “हमारी सबसे प्राथमिकता आम नागरिक हैं। हम यह पहचान कर रहे हैं कि उन्हें सबसे अधिक क्या प्रभावित करता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम नियमित रूप से काम कर रहे हैं।”

कॉलें गैंगस्टर की आड़ में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जाती

फिरौती कॉल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के विश्लेषण से पता चला है कि ऐसी कॉलों में से 80 प्रतिशत से अधिक कॉलें गैंगस्टर की आड़ में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जाती हैं, जबकि 20 प्रतिशत से भी कम असली फिरौती कॉल होती हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे अपराधों के बारे में तुरंत सूचित करने की अपील की और सीपीज/एसएसपीज को निर्देश दिया कि हर फिरौती कॉल या स्नैचिंग जैसे अन्य फुटकल अपराधों की तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए ताकि उनकी गहराई से जांच की जा सके।

Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Punjab News: 65वां पुलिस यादगार दिवस पर डीजीपी ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *