Skip to content

Fraud Travel Agent: इन दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज की FIR; गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

Fraud Travel Agent: इन दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्ज की FIR; गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, मोहाली। Fraud Travel Agent: बीते दिनों अमेरिका (America) द्वारा अवैध अप्रवासियों पर कार्रवाई की गई थी। अवैध अप्रवासियों से भरे अमेरिका के 3 विमान अमृतसर के एयरपोर्ट पर उतारे गए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

डिपोर्ट किए गए लोगों को अवैध तरीके से ट्रैवल एजेंटों (Travel Agent) द्वारा भेजा गया था जिनको अमेरिका ने वापिस भेज दिया है। इसके बाद अब पुलिस ने भी डिफाल्टर ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

File Photo Of Tanvir

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हरियाणा के अंबाला के दो ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरजिंदर अंटाल और मुकुल निवासी अंबाला कैंट के रूप में हुई है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए मोहाली के युवक तरनवीर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

45 लाख रुपए लेने के बाद अमेरिका भेजा

बताया जा रहा है कि दोनों एजेंट ने युवक को 45 लाख रुपए लेने के बाद अमेरिका भेजा था। पीड़ित ने बताया कि जब रास्ते में वह 4 महीने फंसे रहे तो उन्होंने वापस इंडिया भेजने की बात कही। इस पर एजेंटों ने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा कि अब तो जाना ही पड़ेगा, पीछे मुडनें का सवाल ही नहीं है।

आरोपी ने सारी रकम अमेरिका पहुंचने से पहले ही ले ली थी। उसने इस संबंधी सारे प्रमाण पुलिस को सौंपे है। पीड़ित तनवीर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।