Skip to content

Punjabi Actress Sonia Mann: मशहूर सिंगर ने AAP ज्वाइन किया, पंजाब में अरविंद केजरीवाल करेंगे बड़ा बदलाव

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjabi Actress Sonia Mann: पंजाब की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान ( Sonia Mann) ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। आज पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें सिरोपा पहनाकर स्वागत करेंगे। सोनिया मान इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिल चुकी हैं। जहां अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

मशहूर सिंगर ने AAP ज्वाइन किया
मशहूर सिंगर ने AAP ज्वाइन किया

पंजाब में आप को गति मिलेगी

माना जा रहा है कि सोनिया मान के शामिल होने से पंजाब में आप को गति मिलेगी, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

राजनीतिक सफर

सोनिया मान फिल्मी जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं और सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं। उनके राजनीति में आने की चर्चा काफी समय से थी, और अब आखिरकार उन्होंने AAP के मंच से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने का फैसला किया है।

AAP को मिलेगा फायदा

आम आदमी पार्टी पहले ही पंजाब में मजबूत स्थिति में है और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही है। लेकिन दिल्ली चुनाव में हार के बाद विरोधी लगातार AAP पर निशाना साध रहे हैं। सोनिया मान के जुड़ने से पार्टी को खासतौर पर युवाओं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच समर्थन मिलने की उम्मीद है।

आज के इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे, और सोनिया मान के राजनीति में आने के बाद उनकी भविष्य की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।