Skip to content

Blast In Punjab: जोरदार धमाके से दहला पंजाब का ये जिला, व्यक्ति के उड़े हाथ-पैर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Blast In Punjab: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बड़ा धमाका हुआ है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर ( Amritsar ) के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है

व्यक्ति के हाथ-पैर उड़ गए

वहीं यह धमाका कैसे हुआ और किसने किया फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका अचानक हुआ और आवाज काफी तेज थी। जब लोग पहुंचे तो एक व्यक्ति दर्द से कराह रहा था, जिसके हाथ-पैर उड़ गए थे। घटना में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और जांच शुरू कर दी गई है।