Skip to content

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम

Canada News: कनाडा में पंजाब के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा ( Canada ) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (25) के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला बठिंडा के गांव दुनेवाला का रहने वाला बताया जा रहा है।

पांच साल पहले गया था कनाडा

बताया जा रहा है कि गगनदीप पांच साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और अभी वह पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट पर कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वहीं मेटे की मौत की खबर सुनते घर में मातम छा गया है।