Skip to content

Amritsar Poisonous Liquor Case: पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर, 5 लोग गिरफ्तार, जिम्मेदार अफसरों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमृतसर। Amritsar Poisonous Liquor Case: पंजाब (Punjab) में जहरीली शराब ने कहर ढाया है। अमृतसर (Amritsar) जिले के मजीठा (Majitha) क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग अमृतसर (Amritsar) के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर जानकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती लोगों में से कुछ की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। मृतकों में 3 गांवों भंगाली कलां, मरडी कलां और जयंतीपुर के लोग शामिल हैं।

पांच लोग हिरासत में

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि जहरीली शराब कहां से और कैसे आई? पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया है कि उसका बेटा शराब पीने के बाद उल्टियां करने लगा। फिर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं की। [caption id="attachment_71239" align="aligncenter" width="800"] Amritsar Poisonous Liquor Case Amritsar Poisonous Liquor Case[/caption]

जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं?

अब लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह DC साक्षी साहनी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची और उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में जिनमें हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है।

मास्टरमाइंड पकड़ा गया

मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पंजाब सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्र के SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि धारा 105 BNS और 61A एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। [caption id="attachment_71240" align="aligncenter" width="800"] Amritsar Poisonous Liquor Case Update Amritsar Poisonous Liquor Case Update[/caption] उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रभजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। हालांकि सरकार ने अभी तक जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। इस मामले में पुलिस और एक्साइज अफसरों पर तत्काल कार्ऱवाई होनी चाहिए।