Skip to content

India-Pak War: शाम 7.30 बजे बंद हो जाएंगे बाजार, डीसी ने जारी किए सख्त आदेश

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुक्तसर साहिब। India-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा लगतारा पंजाब ( Punjab ) पर ड्रोन हमले किए जा रहे है जिसे लेकर पंजाब के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर इसी बीच पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब में प्रशासन द्वारा नए आदेश जारी कर दिए गए है। डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी किए आदेशों में शाम 7.30 बजे के बाद सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। ये आदेश 10 जून तक लागू रहेंगे।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला

वहीं मेडिकल और इमरजेंसी को इस आदेश से बाहर रखा गया है। बता दे कि मौजूदा स्थिति व लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा ये फैसला लिया गया है और इस आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।